SarvNex

संस्था के नियम

संस्करण 1 · 4 नवंबर 2026

ये नियम हर धार्मिक स्थल (मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च, जैन मंदिर, बौद्ध विहार, आश्रम और दूसरे), हर समाज या NGO और हर सोसायटी या कॉलोनी के लिए एक जैसे हैं। संस्था जोड़ते समय या संस्था का मालिक बदलते समय आप ये नियम मानते हैं।

1. पैसा सीधे संस्था को जाता है

  1. 1.1दान, चंदा, मेले की दुकान का शुल्क या पार्किंग का पैसा सीधे संस्था को मिलता है: नकद संस्था के हाथ में, UPI संस्था के अपने खाते में।
  2. 1.2SarvNex बीच में कोई पैसा नहीं रखता, न लेता है, न आगे भेजता है। SarvNex केवल वह हिसाब दिखाता है जो संस्था ने खुद लिखा।
  3. 1.3संस्था के पेज पर केवल संस्था का अपना UPI ही लगाएँ।

2. रसीद

  1. 2.1हर रसीद संस्था के नाम से बनती है, SarvNex के नाम से नहीं।
  2. 2.2गलत रसीद मिटाई नहीं जाती। उसे "रद्द" किया जाता है और वह रिकॉर्ड में रहती है।
  3. 2.3रसीद पर वही लिखें जो सच में मिला: कितना, किससे, किस दिन।

3. दान और टैक्स (80G)

  1. 3.1दान की रसीद टैक्स में छूट का वादा नहीं है।
  2. 3.280G का नंबर तभी लिखें जब संस्था के पास सच में 80G का प्रमाणपत्र हो। रसीद पर वह वैसा ही छपता है जैसा संस्था ने लिखा; SarvNex उसे नहीं जाँचता।
  3. 3.3जिसके पास 80G नहीं है, वह टैक्स छूट की बात न लिखे।

4. लॉटरी, ड्रॉ या सट्टा नहीं

  1. 4.1लॉटरी, लकी ड्रॉ, कूपन ड्रॉ, तंबोला, हाउज़ी या किसी भी तरह का सट्टा या दाँव SarvNex पर नहीं चलेगा।
  2. 4.2मेले की दुकानों या पार्किंग का शुल्क सिर्फ़ शुल्क है, दान नहीं।

5. सरकारी या पंचायत होने का दावा नहीं

  1. 5.1संस्था के नाम, पेज, रसीद या कार्यक्रम में "सरकारी", "पंचायत" या किसी सरकारी दफ़्तर का होने का दावा न करें।
  2. 5.2सरकारी निशान या मोहर न लगाएँ (भारत का राज्य संप्रतीक कानून 2005)।

6. सदस्य, अपना नंबर और मालिक बदलें

  1. 6.1संस्था का खाता संस्था का है, किसी एक व्यक्ति का नहीं।
  2. 6.2हर सदस्य अपने खुद के मोबाइल नंबर से जुड़ता है। अपना कोड या पासवर्ड किसी को न बताएँ।
  3. 6.3ज़िम्मेदारी बदले तो "मालिक बदलें" से नए व्यक्ति को सौंपें; नया मालिक भी ये नियम मानता है।

7. जहाँ SarvNex टीम पेज चलाती है

  1. 7.1कुछ स्थानों का पेज SarvNex टीम चलाती है, जहाँ कोई समिति या फ़ोन वाला व्यक्ति नहीं है।
  2. 7.2वहाँ दान या चंदा तभी लिखा जाता है जब वहाँ के पुजारी या देखभाल करने वाले ने सहमति दी हो और वह सहमति लिखी गई हो।
  3. 7.3ऐसी हर रसीद पर लिखा होता है कि उसे SarvNex टीम ने सहमति से दर्ज किया। सहमति खत्म हो तो पैसे का काम बंद हो जाता है।

8. किसी धर्म या जाति के ख़िलाफ़ कुछ नहीं

  1. 8.1SarvNex पर हर धर्म और हर समाज बराबर है। सबको एक जैसी सुविधाएँ मिलती हैं।
  2. 8.2किसी धर्म, जाति, समाज या व्यक्ति के ख़िलाफ़ नफ़रत, अपमान या झगड़ा भड़काने वाली बात न लिखें (भारतीय न्याय संहिता 2023, धारा 196 और 299)।
  3. 8.3ऐसी बात दिखी तो SarvNex उसे बिना बताए हटा सकता है और खाता रोक सकता है।
शिकायत अधिकारी का पेज खोलें →

9. फ़ोटो

  1. 9.1पेज पर केवल भवन की, या कार्यक्रम की फ़ोटो लगाएँ।
  2. 9.2किसी व्यक्ति की फ़ोटो तभी लगाएँ जब उसने हाँ कहा हो। बच्चों की फ़ोटो उनके माता-पिता की हाँ के बिना न लगाएँ।

10. कानून और अदालत

  1. 10.1इन नियमों पर भारत का कानून लागू होता है।
  2. 10.2कोई विवाद हो तो उसे सतना, मध्य प्रदेश की अदालतें ही सुनेंगी।
  3. 10.3SarvNex ये नियम बदल सकता है। इस पेज पर सबसे ऊपर अभी का संस्करण और तारीख लिखी है।
  4. 10.4हिंदी और अंग्रेज़ी में कोई अंतर हो, तो हिंदी वाली बात मानी जाएगी।
← होम पर वापस जाएँ

यह हट जाएगा

पक्का करने के लिए यह नंबर लिखें: