SarvNex

अपना SarvNex खाता हटाएँ

आप कभी भी अपना SarvNex खाता खुद हटा सकते हैं।

ऐप में: खाता → मेरा खाता हटाएँ। वेबसाइट पर: लॉगिन करें, फिर sarvnex.in/my-account/delete खोलें। अगर लॉगिन नहीं हो पा रहा, तो अपने खाते के ईमेल से sarvnex@gmail.com पर "Delete my account" विषय के साथ ईमेल करें। हम पुष्टि करके 30 दिन में खाता हटा देंगे।

क्या हटता है

• आपका नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर उसी समय सेवा से हट जाते हैं, पासवर्ड काम करना बंद कर देता है और हर फ़ोन व ब्राउज़र से लॉग आउट हो जाता है। • फ़ोन सूचना का पंजीकरण, सूचनाएँ और बाकी लॉगिन कोड हट जाते हैं। • जिन बिज़नेस में आप कर्मचारी थे, वहाँ से आपकी अनुमति हट जाती है।

क्या रहता है

• आपके खाता बनाने की जानकारी (नाम, ईमेल और मोबाइल) की एक बंद प्रति 180 दिन, केवल अदालत या सरकार की कानूनी माँग का जवाब देने के लिए (IT नियम 2021), फिर हमेशा के लिए मिटा दी जाती है। • लॉगिन और सुरक्षा का रिकॉर्ड, बनने से 365 दिन तक, फिर मिटा दिया जाता है। • बिज़नेस के रिकॉर्ड, जैसे बिल, बिक्री, हाज़िरी और काम, कानून के अनुसार उसी बिज़नेस के पास "हटाया गया खाता" नाम से रहते हैं। • अगर SarvNex पर आपका अपना बिज़नेस है, तो पहले उसे बंद करें या किसी को सौंपें: sarvnex@gmail.com पर ईमेल करें, हम मदद करेंगे, क्योंकि उसके रिकॉर्ड रखने पड़ सकते हैं।

यह हट जाएगा

पक्का करने के लिए यह नंबर लिखें: