SarvNex
ऑर्डर रद्द करना और पैसा वापसी
सार्वनेक्स खुद सामान नहीं बेचता। दुकानें और काम करने वाले आपको बेचते हैं, और आप पैसा सीधे उन्हें देते हैं — दुकान के UPI पर या नकद। गाँव की डिलीवरी सेवा के ऑर्डर पर सामान मिलने पर डिलीवरी बॉय को नकद देते हैं।
ऑर्डर रद्द करना
• दुकान के मानने से पहले: "मेरे ऑर्डर" से खुद रद्द करें। कोई पैसा नहीं लगता।
• दुकान के मानने के बाद: ऑर्डर पेज से दुकान को बताएँ; दुकान रद्द कर सकती है।
• जो डिलीवरी नहीं हो पाई, वह सामान दुकान को लौटता है और ऑर्डर बंद हो जाता है। कोई पैसा नहीं लिया जाता, और मुफ़्त डिलीवरी का ऑफ़र खर्च नहीं होता।
गलत, कम या खराब सामान
• सामान मिलते ही जाँचें, और दुकान को तुरंत बताएँ या 24 घंटे के अंदर ऑर्डर पेज से शिकायत करें।
• दुकान सामान बदलेगी या पैसा लौटाएगी। जो पैसा आपने दुकान को दिया, वह दुकान ही लौटाती है — UPI से या नकद।
सेवा, टोकन और अपॉइंटमेंट
• टोकन या अपॉइंटमेंट अपनी बारी से पहले ऐप से रद्द करें।
• मरम्मत और दूसरे काम में काम करने वाले को दिया एडवांस उनसे तय बात के अनुसार लौटता है; न लौटे तो हमें बताएँ।
सार्वनेक्स प्लान की फ़ीस (दुकानों और काम करने वालों के लिए)
• दो बार या गलती से पैसा दिया, तो 7 कामकाजी दिन में लौटा देंगे।
• जो महीना शुरू हो चुका, उसकी फ़ीस वापस नहीं होती।
बात नहीं बनी? शिकायत अधिकारी को लिखें (sarvnex.in/grievance): जल्द जोड़ा जाएगा — तब तक ईमेल करें · sarvnex@gmail.com।